भाजपा के दो तथा बसपा के एक नेता ने थामा कांग्रेस का दामन-मिलन समारोह में जुटे दिग्गज

पटना।बिहार भाजपा के दो नेताओं एवं बसपा के एक नेता ने आज भाजपा एवं बसपा का दामन छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया।

राजधानी पटना के सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक मिलन समारोह में भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय तथा तनुज वर्मा एवं बसपा के बांकीपुर से पूर्व प्रत्याशी रहे सूरज सिन्हा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय,प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, ब्रजेश पांडेय , बंटी चौधरी लाल बाबू लाल ब्रजेश प्रसाद मुनन , आनंद माधव , राजकुमार राजन ,प्रभात कुमार सिंह आलोक हर्ष ,निर्मल वर्मा, असितनाथ तिवारी , ज्ञानरंजन समेत कई नेता उपस्थित थे।

मिलन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा के इन दो नेताओं के पार्टी में आने से पार्टी मजबूत हुई है।उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कई दलों के नेता तथा कार्यकर्ता कांग्रेस से जुड़ेंगे और सबों का कांग्रेस में स्वागत है।उन्होंने कहा कि देश में अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी।

About Post Author

You may have missed