जनता मोदी की गारंटी पर विश्वास कर रही, लोग अब झूठ बोलकर सत्ता प्राप्त नहीं कर सकते : विजय सिन्हा

पटना। बिहार के नेता विपक्ष आरक्षण के मुद्दों को लेकर लगातार एनडीए के घेरते हुए नजर आ रहे हैं। तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हिंदू हैं। तो फिर हिंदू को खतरा किससे हैं। उसके बाद अब इस सवाल पर एनडीए नेता के तरफ से जवाब दिया गया है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सनातन के संतान कभी भयभीत नहीं होते हैं। कुछ लोग जो गलत तरीके से सत्ता प्राप्त करना चाहते हैं वह लोग डरे हुए हैं। इन लोगों को समझ में आ रहा है कि आज देश की जनता आपकी मोदी की गारंटी पर विश्वास कर रही है। अब लोग को झूठ बोल कर चुनाव नहीं जीता जा सकता है। सिन्हा ने कहा कि बात हिंदू मुस्लिम की नहीं है बात सूचिता और कानून की है। यह राजधार कांग्रेस के लोग सुचिता और कानून पर क्यों कुछ नहीं बोलते हैं? देश के प्रधानमंत्री लगातार कह रहे हैं कि देश से भ्रष्टाचार हटाना चाहिए यह सबसे बड़ी महामारी है जो विकास की गति को घुन की तरह खा जाता है। लेकिन, ये लोग कभी जात पर और धर्म पर लोगों को भटका रहे हैं। वही इसके अलावा बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट ने कहा कि यदि कोई गलत पॉलिसी बनता है तो उसे पर सवाल तो उठाता ही है। जिस तरह से कर्नाटक में और आंध्र में उन लोगों ने मुस्लिम समाज को आरक्षण दिया था तो सवाल तो किया ही जाएगा। इसलिए आपने गलत काम किया है तो सवाल करना तो बनता है।

About Post Author

You may have missed