बेगूसराय में तिलक समारोह से लौट रहे बाइक सवार जीजा-साले को ट्रक ने कुचला, हालत गंभीर

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिलें में ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। अभी दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी है। घायलों की पहचान आसींद थाना क्षेत्र के रहने वाले ललित यादव का पुत्र गोलू कुमार और बाढ़ के रहने वाले रामबालक प्रसाद यादव का पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई है। जो रिश्ते में जीजा-साला लगते हैं। घटना लाखा थाना क्षेत्र के टोल टैक्स स्थित एनएच-31 के पास की है। परिजनों ने कहा कि गुरुवार की रात में गोलू और विकास एक ही बाइक पर सवार होकर बलिया तिलक समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। घर लौटने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने टोल टैक्स के पास धक्का मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में पुलिस ने दोनों को बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस के माध्यम से जानकारी मिली कि गोलू और विकास सड़क दुर्घटना में घायल हुए हैं। फिलहाल दोनों युवकों का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है।

About Post Author

You may have missed