पटना में पैन कार्ड अपडेट करने के नाम पर साइबर ठगों ने महिला को बनाया शिकार, खाते से 50 हज़ार उडाए

पटना। पटना में साइबर अपराधियों ने एक महिला से साइबर ठगी की है। महिला से पैन कार्ड अपडेट के नाम पर खाते से 50000 रुपए उड़ा लिया है। महिला को पहले पैन कार्ड को अपडेट का मैसेज आया। मैसेज में दिए गए लिंक को क्लिक करते ही खाते से 50000 रुपया कटने का मैसेज आया। जिसके बाद महिला ने टॉल फ्री नंबर 1930 पर कॉल कर के इसकी शिकायत की। अब पटना साइबर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। पटना के भिखना पहाड़ी की रहने वाली कनिष्क सिन्हा के साथ साइबर फ्रॉड हुआ है। कनिष्क सिन्हा ने पटना साइबर थाना में इसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कनिष्क सिन्हा ने अपने आवेदन में लिखा है कि 26 दिसंबर को मेरे मोबाइल नंबर पर IDAD INS BIB से एक लिंक आया। लिंक के नीचे लिखा था। आपका अकाउंट बंद होने वाला है। इस लिंक पर क्लिक कर के पैन कार्ड अपडेट कराएं। जैसे ही कनिष्क सिन्हा ने लिंक पर क्लिक करके अपना पैन नंबर डाला और सबमिट किया खाते से पैसा कटने का मैसेज आया। जिसके बाद 1930 पर कॉल करके इसकी सूचना दी गई। फिर 29 दिसंबर को पटना के साइबर थाना में इसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पटना की रहने वाली कनिष्क सिन्हा के साथ 50000 का फ्रॉड हुआ है। इसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस बैंक से पैसा किस खाते में या किस जगह भेजा गया है इसकी जानकारी मांगी गई है। जानकारी आने के बाद उस खाते पर होल्ड लगाया जाएगा। पुलिस जानकारी आने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

About Post Author

You may have missed