October 27, 2026

फतुहा : बंद घर से चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने व बर्तन, शादी में शामिल होने गए थे मकान मालिक

फतुहा। बुधवार की रात पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में एक बंद घर से चोरों ने लाखों के गहने व बर्तन चोरी कर ली। चोरों ने इस घटना को अंजाम मेन गेट का ताला काटकर दिया है। मकान मालिक राजीव कुमार को इस बात की जानकारी तब हुई, जब गुरुवार को किसी परिचित ने फोन पर उन्हें सूचना दी। राजीव कुमार तत्काल शादी की चल रही रस्मों को छोड़कर रसलपुर अपने घर पहुंचे। देखा कि घर के मेन गेट का ताला कटा हुआ है तथा आलमारी व बक्से खाली पड़े हैं। घरों में सामान बिखरा पड़ा है।
राजीव के मुताबिक चोरों ने आलमारी से करीब दो लाख रुपए की गहने व बक्से से तीस चालीस हजार रुपए की कीमती बरतन चोरों ने चोरी कर ली है। पीड़ित के मुताबिक बीते बुधवार को अपने परिवार के साथ भांजी की शादी में शामिल होने के लिए घर बंदकर नत्थुपुर गांव गये थे। उन्होंने इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को दिए जाने की बात कही है।

You may have missed