देश के लोगों पर पड़ी महंगाई की एक ओर मार, 14 सालों बाद बढ़ने जा रही है माचिस की कीमत

देश। देश में पहले से ही महंगाई की मार झेल रही आम जनता के लिए एक और बुरी खबर सामने आई हैं। दरअसल, माचिस की डिब्बी के दाम बढ़ने जा रहे हैं। बता दे कि करीब 14 साल बाद माचिस के दाम बढ़ने जा रहे हैं। खबर के मुताबिक अगले महीने 1 दिसंबर से माचिस के दाम 1 रुपए बढ़ जाएंगे। इसके बाद माचिस की नई कीमत 2 रुपए होगी। कीमत में बढ़ोतरी का यह फैसला ऑल इंडिया चैंबर ऑफ मैचेस की बैठक में लिया गया। इस बैठक में पांच प्रमुख माचिस उद्योग निकायों के प्रतिनिधि शामिल थे। इन्होंने सर्वसम्मति से माचिस के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है।

जानकारी के अनुसार, 14 साल बाद माचिस के दाम बढ़ने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आखिरी बार साल 2007 में माचिस की कीमत में बढ़ोतरी हुई थी। तब माचिस की कीमत में 50 पैसे का बोझ बढ़ा दिया गया था। इसके बाद माचिस की कीमत 1 रुपए थी। इस बढ़ोतरी का कारण कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि को बताया जा रहा है। माचिस बनाने के लिए मुख्य तौर पर लाल फास्फोरस, मोम, बॉक्स बोर्ड आदि की जरूरत होती है। इन सभी कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है।

About Post Author

You may have missed