रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का धोनी को मिला न्योता, 22 जनवरी को समारोह में करेंगे शिरकत

रांची। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को राम मंदिर उद्घाटन व प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या का निमंत्रण मिला है। धोनी अब 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। बता दे की 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। इस दिन प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या में श्रीराम मंदिर का उद्घाटन करेंगे। वही इस समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र दिया जा रहा है। इसी कड़ी में आज मकर संक्राति के दिन रांची के JSCA स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व झारखंड की शान महेंद्र सिंह धोनी को अयोध्या में हो रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। वही इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह धनंजय सिंह ने उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपा। वही इस मौके पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी उपस्थित रहे।

About Post Author

You may have missed