August 19, 2026

भागलपुर में कुएं से अज्ञात महिला का शव मिलने से हडकंप, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले सुल्तानगंज में एक अज्ञात महिला का शव कुएं से बरामद हुआ है। जिससे इलाके में सनसनी मच गई है। घटना सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर आदर्श नगर की है। जहां किशोरी मोदी के खेत स्थित कुएं से 35 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच में जूट गई है। बताया जा रहा कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। महिला लाल रंग की साड़ी और ब्लाउज पहनी है। पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक विदेशी शराब की बोतल और 3 ग्लास आदि बरामद किया है। घटना की जानकारी पुलिस को सुबह करीब 7 बजे मिली। जब एक ग्रामीण बहियार शौच गऐ तो देखा की कुएं में महिला का शव पड़ा है। उक्त ग्रामीण ने शोर मचाया और जानकारी गांव में आग की तरफ फैल गई। इसके बाद ग्रामीणों ने फोन पर थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाने के एसआइ सोनी किरण दलबल के साथ मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। महिला की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। अब तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पहनावे से महिला किसी अच्छे घर की लग रही है। ग्रामीण का कहना है कि अपराधियों ने शराब पीने के बाद महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया है। घटना को लेकर सुल्तानगंज थाने की एसआइ सोनी किरण ने बताया कि सुबह उन्हें सूचना मिली कि वार्ड नंबर 20 आदर्श नगर स्थित किशोरी मोदी के खेत में कुएं में अज्ञात महिला का शव पड़ा है । इसके बाद मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं । उन्होंने बताया कि महिला को देखने से लग रहा है कि उसकी उम्र 30 से 35 के करीब है। अब तक महिला की पहचान नहीं हुई है।

You may have missed