गोपालगंज : विद्यालयों में सेवा दे रहे 71 शिक्षको का प्रमाण पत्र फर्जी, शिक्षा विभाग ने किया बर्खास्त

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिलें के विभिन्न विद्यालयों में अपनी सेवा दे रहे 71 शिक्षको का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है। जिसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गई है। वही इतनी बड़ी संख्या में पाए गए फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर बने शिक्षको के बाद शिक्षा विभाग पर भी कई सवाल खड़े होने लगे है। वही इस मामला सामने आने के बाद निगरानी विभाग द्वारा अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वही दर्ज शिकायत के बाद पुलिस ने 2 शिक्षकों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दी है। वहीं शिक्षा विभाग ने निगरानी की रिपोर्ट पर नियोजन समिति को इन सभी 71 शिक्षकों को बर्खास्त करने के लिए रिपोर्ट भेजी है। वही इस सन्दर्भ में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार निगरानी विभाग द्वारा की गई जांच में यह बात सामने आई है कि पूर्व में 38 शिक्षकों का प्रमाण पत्र फर्जी पाए गाए थे। फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर ही उन शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। वही प्राप्त जांच रिपोर्ट के बाद उन शिक्षको पर FIR दर्ज कराई गई थी। जिसको लेकर सेवा मुक्त करने के लिए संबंधित नियोजन इकाई को भेजा गया है। साथ ही पुनः 33 शिक्षको की सूची प्राप्त हुई है। जिसपर FIR दर्ज किया गया है और उनका भी सेवा मुक्ति के लिए पत्र भेजा जा रहा है।

About Post Author

You may have missed