CM की समाधान यात्रा पर संजय जायसवाल का तंज, कहा- यात्रा के नाम पर पर्यटन कर रहे नीतीश, किसी समस्या का समाधान नहीं हो रहा

पटना। मंगलवार को BJP के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने CM नीतीश और उनकी सरकार पर जमकर धावा बोला। वही CM के समाधान यात्रा को संजय जायसवाल ने टाइम पास यात्रा बताते हुए कहा कि CM अपनी यात्रा के दौरान कई जिलों की यात्रा कर लिए हैं। लेकिन अभी तक किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। यह पूरी बात पटना के BJP प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार यात्रा के नाम पर पर्यटन कर रहे हैं। उनके अधिकारी एक गांव को पहले रंगरोगन कर दे रहे हैं और फिर उसी गांव को देख कर CM बिहार का विकास मान रहें है और खुश हो रहे हैं। CM ने अपने यात्रा का नाम समाधान यात्रा रखा है, लेकिन एक भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। केंद्र की कई योजनाएं भी राज्य सरकार के उपेक्षा के कारण ठप पड़ी हुई है। वही उन्होंने कहा की सही मायने में ये सरकार बिहार विरोधी हो गई है। वही उन्होंने कहा कि बिहार में आज भी उर्वरक की कोई कमी नही है। बिहार सरकार द्वारा कृत्रिम किल्लत पैदा की जा रही है। बिहार में आज 69 हजार एमटी यूरिया उपलब्ध है।

जबकि डीएपी 1.09 लाख एमटी उपलब्ध है। वही उन्होंने कहा कि बिहार सरकार उर्वरक की कमी का गलत बयानी कर किसानों को ठग रही है। वही बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के चुनाव के दौरान 10 लाख लोगों को कैबिनेट की पहली बैठक में नौकरी देने के वादे पर भी BJP द्वारा कटाक्ष करते हुए कहा कि आज CTET और BTET के पास अभ्यर्थी उस पेन की खोज कर रहे जो साइन के लिए उप मुख्यमंत्री को उपलब्ध करवा सके। वही उन्होंने कहा कि बिहार में प्रश्नपत्र लीक हुए, लेकिन कारवाई नहीं हुई। वही उन्होंने कहा कि उड़ीसा भी बिहार की तरह ही पिछड़ा राज्य की श्रेणी में आता था, लेकिन आज वहां देश भर के बच्चे पढ़ने आने लगे। वही उन्होंने कटाक्ष करते हुए नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को चाचा भतीजा की जोड़ी बताते हुए कहा कि ये दोनो बिहार को फिर से लालू प्रसाद के समय वाला बनाना चाहते हैं।

About Post Author

You may have missed