पटना में चुनाव की ड्यूटी पर हुई शिक्षक की मौत, आक्रोशित परिजनों हंगामा कर खूब काटा बवाल

बिहटा पटना। पटना के बिहटा में चुनाव में ड्यूटी पर एक शिक्षक की मौत हो गई। जिसके बाद घटना के विरोध में शिक्षक संघ और परिजनों ने मृतक के शव के साथ औरंगाबाद-बिहटा मार्ग को जाम कर खूब बवाल काटा। शिक्षक की मौत पर परिजनों और शिक्षक संघ ने इसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को जिम्मेवार बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, शिक्षक सुदर्शन प्रसाद 42 वर्ष कोरिया निवासी को चुनावी ड्यूटी के दौरान बिहटा के राघोपुर स्थित बाजार समिति में ईवीएम संग्रह केंद्र पर लगाया गया था। शिक्षक के परिजनों ने बताया कि सुदर्शन प्रसाद की तबीयत सुबह 10:00 बजे से ही खराब थे। उन्होंने इसकी जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी थी। इसके बाद भी पदाधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। शाम के वक्त शिक्षक सुदर्शन प्रसाद को ईवीएम संग्रह के लिए ड्यूटी पर तैनात किया गया। उस वक्त भी उनकी तबीयत खराब होने लगी थी।

परिजनों ने बताया कि रात्रि लगभग 1:00 बजे अचानक सुदर्शन प्रसाद की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद अधिकारियों ने सुदर्शन प्रसाद को घर जाने का आदेश दे दिया। जिसके बाद घर पहुंचते-पहुंचते सुदर्शन प्रसाद की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और अचानक हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गयी। वही इस संबध में प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल आनंद ने बताया कि कोई जानकारी नहीं थी कि सुदर्शन प्रसाद की तबीयत खराब है।

 

 

 

About Post Author

You may have missed