नवादा में विजय कुमार सिन्हा ने CM नीतीश पर साधा निशाना, कहा- महागठबंधन सरकार में अपराध व भ्रष्टाचार की सीमा चरम पर

नवादा। बिहार के नवादा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा आज सर्किट हाउस पहुंचे। वही यहां BJP के जिला अध्यक्ष सहित तमाम लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वही इस दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला। वही उन्होंने कहा कि इनकी अवसरवादी राजनीत के कारण विधायिका कमजोर हुआ है और प्रशासनिक अराजकता के कारण बिहार की व्यवस्था चरमरा गई है। वही आगे विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव जनसंघर्ष से उपजे हुए नेता नहीं है और वे एक परिवार के द्वारा पोषित नेता है। तेजस्वी यादव सोने का चम्मच लेकर जन्म लिये हैं, उनसे बिहार की जनता अपेक्षा नहीं रखती है। बिहार की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना था लालू यादव को, लेकिन वे फेल हुए तो उनके विकल्प के रूप में नीतीश कुमार को बिहार की जनता ने नेता माना। वही उन्होंने कहा कि बिहार आज फिर से अराजकता आ गयी है। बता दे की नवादा में BJP नेता विजय सिन्हा ने बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। वही उन्होंने कहा है कि बिहार में अपराधी व भ्रष्टाचार की सीमा चरम पर है। अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। आज बिहार में क्या कुछ हो रहा है यह किसी से छुपा नहीं है। इस दौरान विजय कुमार सिन्हा BJP जिला अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना के साथ अंबा गांव भी गये। यहां सामूहिक आत्महत्या कांड से पीड़ित परिजन से मुलाकात करेंगे।

About Post Author

You may have missed