कैमूर में वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी ने BJP को घेरा, बोले- भाजपा खत्म करना चाहती है आरक्षण, RSS के इशारे पर चलती है बीजेपी

कैमूर। आरक्षण बचाओ यात्रा के दौरान सोमवार को बिहार के पूर्व मंत्री सह वीआईपी के प्रमुख मुकेश साहनी कैमूर पहुंचे। जहां वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद नगर पालिका मैदान में सभा में पहुंचे। वही इस दौरान उन्होंने BJP पर जोरदार हमला किया। वही उन्होंने कहा कि BJP आरक्षण खत्म करना चाहती है। सचेत रहने की जरूरत है। वही अपने संबोधन के क्रम में मुकेश साहनी ने कहा कि BJP धीरे -धीरे आरक्षण को खत्म करना चाहती है। ऐसे में पिछड़ा व अतिपिछड़ा समाज के लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। इस एक झलक बिहार के नगरपालिका चुनाव के दौरान भी दिखी। जहां आरक्षण का नाम लेकर चुनाव को रोक दिया गया और इसका आरोप मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगा दिया गया।
RSS के इशारे पर चलती है बीजेपी
वही उन्होंने कहा की भाजपा RSS के इशारे पर चलती है। इसलिए जो RSS की ओर से कहा जाता है वहीं भाजपा करती है। वही उन्होंने कहा की आगामी चुनाव से पहले फिर भाजपा कोई खेला करेगी और उसका जिम्मा किसी और पर थोप देगी। मुकेश साहनी ने कहा कि बिहार के कुढ़नी विधानसभा में चुनाव होने वाला है। महागठबंधन की ओर से चुनाव के लिए प्रत्याशी का नाम फाइनल कर दिया गया है। लेकिन अभी तक भाजपा की ओर से कोई भी प्रत्याशी का नाम फाइनल नहीं किया गया। वही उन्होंने कहा कि उनको भी आमंत्रण आया था लेकिन उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग निषाद को आरक्षण देने का काम नहीं होता तब तक वो कोई निर्णय नहीं लेंगे। मुकेश साहनी ने कहा कि अगर कुढ़नी विधानसभा से कोई निषाद जाति का प्रत्याशी नहीं आता है तो भाजपा को वहां से चुनाव हराने का काम वीआइपी पार्टी करेगी। मौके पर वीआइपी के प्रदेश अध्यक्ष,जिलाध्यक्ष सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

About Post Author

You may have missed