ब्रेकिंग न्यूज़ : केशरी नगर में पद्मश्री विजेता ब्रिज किशोर दुबे का बाथरूम में मिली लाश, सुसाइड नोट वरामद, छानबीन में जुटी पुलिस

पटना। राजधानी पटना के केशरी नगर से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। बता दे की अजंता कॉलोनी में साहित्यकार और पद्मश्री विजेता ब्रिज किशोर दुबे की संदिग्ध हालत में शव मिला है। बताते चले की फ्लैट के बाथरूम में उनका शव मिला है। वही पुलिस ने बताया की खुदकुशी का मामला लग रहा है। वही मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है। वही स्थानीय पुलिस ने बताया कि ब्रिज किशोर दुबे अपने मित्र रविंद्र कुमार मिश्रा की संगीत क्लास में रहने के लिए चाभी लिये थे। यह क्लास अभी बंद है। यहां अभी छात्र नहीं है। रविंद्र मिश्रा ने ब्रिज किशोर को चाभी दे दी। इसके दूसरे दिन बाद ब्रज किशोर दुबे के बेटे ने रविंद्र मिश्रा को फोन कर बताया कि बाबूजी फोन नहीं उठा रहे हैं। वही उन्होंने जब रूम का कैमरा खोला तो बाथरूम में उनका शव मिला। वही पुलिस का कहना हैं कि प्रथम दृष्ट्रिया यह मामला खुदकुशी का लग रहा है। वही उन्होंने कहा कि मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि इसमें किसी पर किसी तरह ब्लेम नहीं लगाया गया है। वही उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About Post Author

You may have missed