विधानसभा अध्यक्ष ने वापस लिया बीजेपी विधायक का निलंबन, विजय कुमार चौधरी के आग्रह पर लिया गया फैसला

पटना। बिहार में बजट सत्र चल रहा हैं। बता दे की निलंबित BJP विधायक लखेंद्र कुमार रौशन संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी के आग्रह पर सदन में लौटे। बता दे की स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने सदन में बुलाया। लखेंद्र रौशन ने अपना पक्ष रखा जिसके बाद सर्वसम्मति से उन्हें निलंबन मुक्त किया गया। BJP के सभी विधायक भी सदन की कार्यवाही में शामिल हुए। BJP विधायकों के सदन में आने के बाद विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि आप आए बहार लाए। वहीं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि आपके आने से सदन की रौनक ही बढ़ गयी है आप नहीं थे इतना सुना लगता था। इसलिए आसन के साथ हम BJP विधायकों को भी बधाई देते है और स्वागत करते है। वही विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि आप आए बहार लाए। वही नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सदन की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए धन्यवाद देता हूं। सदन के गतिरोध को दूर करने का प्रयास सभी सदस्य करते हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष सरकार के अंग है इस लोकतंत्र के मंदिर में सभी की जिम्मेदारी है कि जनता के उम्मीदों पर हम खड़े उतरे। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जनता की आवाज बनकर सुझाव देना आईना दिखाना हमारा काम है। अपने सभी विधायकों को धन्यवाद देते हैं कि अध्यक्ष महोदय के आदेश के बाद हम सब सदन की कार्यवाही में फिर से शामिल हुए। कोई ऐसी हल्की बात नहीं होनी चाहिए कि जिससे किसी को ठेस लगे। आज धरना पर हम बैठे थे कल कोई और बैठेगा। इसका उपहास या मजाक उड़ाना उचित नहीं है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदन में कहा कि कभी किसी के चेहरे को मत देखों उसके मन को देखों क्योंकि सफेद रंग में बफा होती तो नमक जख्मों की दवा होती। जैसे-जैसे नाम आपका ऊंचा होता है वैसे वैसे शांत रहना सिखिये क्योंकि आवाज हमेशा सिक्कों में होती नोटों को कभी बजते हुए नहीं देखा।

About Post Author

You may have missed