पटना HC के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 7 को सुनवाई, जातिगत गणना से जुड़ा मामला
नई दिल्ली। बिहार जातिगत गणना मामला एक बार फिर तुल पकड़ चूका है। बता दे की पटना हाईकोर्ट के तरफ से सुनाए गए फैसले को चुनौती दते हुए 3 अगस्त को SC में एक याचिका दाखिल की गई थी। वही अब इस दाखिल याचिका पर SC ने सुनवाई की तारीख तय कर दी है। बता दे की सुप्रीम कोर्ट 7 को इस मामले की सुनवाई संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच करेगी। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में वकील तान्याश्री ने आवेदक अखिलेश कुमार की ओर से HC के फैसलों को चुनौती दते हुए अर्जी लगायी है। बता दे की जाति आधारित गणना मामले में पटना हाईकोर्ट ने इसे सही ठहराते हुए उसके खिलाफ दायर सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया था। अब इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगायी गयी है। हालांकि, नीतीश कुमार की सरकार ने पहले ही कैविएट दाखिल कर सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उसका पक्ष जाने बिना कोई आदेश न दिया जाये। बता दे कि पटना हाईकोर्ट ने 1 अगस्त को जातिगत जनगणना के खिलाफ दायर याचिकाओं पर फैसला सुनाया था। अदालत ने बिहार सरकार के जाति गणना कराने के फैसले को सही ठहराया और उसके खिलाफ दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया था। वही इससे पहले मई महीने में हाईकोर्ट ने जातिगत गणना पर अस्थायी रोक लगा दी थी, जिससे इसका काम बीच में ही अटक गया था। अब हाईकोर्ट के अंतिम आदेश के बाद राज्य में जातीय गणना का काम फिर से शुरू हो गया है।


