बिहार : सासाराम में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, 21 सालों से फ़रार कुख्यात नक्सली भुलडुल यादव गिरफ्तार

सासाराम। बिहार के सासाराम में पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बता दे की पिछले 21 सालों से फरार चल रहे सासाराम एक नक्सली को SSB के सहयोग से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दे की कुख्यात नक्सली भुलडुल यादव पर हत्या, रंगदारी के अलावा बहुत से मामला हैं। बताया जा रहा है की चुटिया थाना क्षेत्र के बेलदूरिया के जंगल के पास से भुलडुल यादव को गिरफ्तार किया गया है। वही गिरफ्तार नक्सली पर वर्ष 2001 में पुलिस कर्मियों पर हमले का भी आरोपी है। इसकी तलाश पुलिस को अलग-अलग नक्सली वारदातों में थी। लेकिन SSB के सहयोग से इसे रघुनाथपुर के इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। वही वह फिर से इलाके में नक्सली गतिविधि को बढ़ाने में लगा हुआ था। इसी सूचना पर जिला पुलिस ने करवाई करते हुए भुलडुल यादव को धर दबोचा। पुलिस गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ करने में जुटी है। रोहतास SP आशीष भारती ने बताया कि रोहतास तथा कैमूर के इलाके में कई नक्सली वारदातों में यह संलिप्त था और 21 सालों से फरार चल रहा था। पूछताछ के बाद कई कांडों का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

About Post Author

You may have missed