नालंदा में जेल में विचाराधीन कैदी की मौत से हड़कंप, शरीर पर मिले जख्मों के निशान

नालंदा। बिहार के एक जेल आए दिन कैदियों की मौत का मामला देखने को मिल रहा है। ताजा मामला मंडल कारा नालंदा का है। एक विचाराधीन कैदी की मौत हो गई है। मृतक नवादा जिला का रहने वाला राहुल कुमार है। कैदी के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। इस घटना के बाद जेल प्रशासन पर सवाल उठ रहे है। जिसे सरमेरा थाना पुलिस द्वारा 10 मई को बिहार शरीफ मंडल कारा में पहुंचाया गया था और आज सुबह उसकी मौत हो गई है। मृतक के शरीर पर कई जख्म के निशान भी है। मगर दिल प्रशासन द्वारा कुछ भी बताने से इनकार किया जा रहा है सूत्रों की मानें तो जेल में ही इसकी पिटाई की गई है। हालांकि जेल से आए पैरामेडिकल स्टाफ ने बताया की मृतक साइको था जेल में एक दिन पूर्व एक कैदी को दांत काट लिया था। जिसके कारण पिटाई हुई है फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा इसकी मौत की वजह क्या है।

About Post Author

You may have missed