बिहार : गोपालगंज में पूर्व वार्ड सदस्य को चाकू मारकर हत्या, शव को धान के खेत में फेंक, आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में अपराधियों ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वही अपराधी ने हत्या के बाद उसके शव को धान के खेत में फेंक दिया। वही मृतक का शव शुक्रवार को जैसे ही गांव वालों ने धान के खेत में देखा तो लोगों का पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ गया। वही शव की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और पब्लिक में भिड़ंत हो गई। इस दौरान पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। बता दे की घटना नगर थाना के कोटवा गांव का है। वही मृतक का नाम जावेद मुस्तफा है। वह नगर थाना के तिरबिरवा गांव के निवासी मोहम्मद हबीब का पुत्र है। मिली जानकारी के मुताबिक जावेद मुस्तफा बीएड की डिग्री लेने के बाद अपने पंचायत में वार्ड नंबर-11 का पूर्व में वार्ड सदस्य भी था।

वही स्थानीय लोगों ने बताया कि जावेद मुस्तफा कल रात को करीब 10 बजे घर से बाहर निकला था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। आज ग्रामीणों ने देखा कि एक युवक का शव धान के खेत में पानी में पड़ा हुआ है। जब ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को खेत से बाहर निकाला। वही मृतक की पहचान होते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये और एक युवक को आरोपी मानते हुए भीड़ उसके ऊपर टूट पड़ी। वही भीड़ का शिकार हुए युवक को पुलिस ने बचाकर गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया है। मृतक युवक के शरीर पर एक दर्जन से ज्यादा चाकुओं के गहरे जख्म के निशान हैं। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। सदर SDPO संजीव कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि पुलिस इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

About Post Author

You may have missed