छपरा : जहरीली शराब का सेवन करने से व्यक्ति की आंखों की रोशनी हुई गायब, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

छपरा। बिहार के छपरा जिले में जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की आंखों की रोशनी चली गई है। बता दे की गम्भीर हालत में उसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही यह मामला मढ़ौरा प्रखण्ड का है। वही बीमार व्यक्ति की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के कर्णपुरा निवासी योगेंद्र मांझी के रूप में पहचान हुई है। बता दे की शराब के सेवन के बाद योगेंद्र मांझी की तबियत बिगड़ने लगी। इसके बाद आंख से दिखाई देना बंद हो गया। आनन फानन में इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां गम्भीर हालत में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है की योगेंद्र मांझी नौतन गांव में एक व्यक्ति के यहां शराब खरीदकर पीया था। इसके बाद तबियत बिगड़ने लगी और आंख से दिखाई देना बंद हो गया। वही घटना के बारे में बीमार योगेंद्र मांझी ने बताया कि मंगलवार को गांव से एक व्यक्ति से शराब खरीदकर सेवन किया था। शराब पीने के बाद तबियत बिगड़ने लगी और देखते देखते गुरुवार शाम में आंख से दिखाई देना भी बंद हो गया। इसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बीमार व्यक्ति की स्थिति गम्भीर बतायी जा रही है। बीमार व्यक्ति मजदूर का काम करता है।

About Post Author