बिहार : सुपौल में पत्नी से झगड़े के बाद SSB के जवान ने खुद को मारी गोली, घटना के बाद अन्य जवानो के बीच हड़कंप, जांच में जुटी प्रशासन

सुपौल। बिहार में पिछले 24 घंटे से भी कम समय में सेना से जुड़े 3 जवानों की मौत हो गई है। बता दे की पटना में बीते गुरुवार को आर्मी के एक जवान की हत्या कर दी गई। वही फिर आज सुबह बिहटा में CRPF जवान की मौत हो गई। वहीं अब सुपौल से भी एक जवान की मौत की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की यह SSB के जवान ने खुद को गोली मार ली है, जिससे उसकी मौत हो गई है। वही घटना आज यानी शुक्रवार सुबह की है। वही जवान ने ऑन ड्यूटी ये बड़ा कदम उठा लिया और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बता दे की जवान ने खौफनाक तरीके से सुसाइड किया है। जानकारी के मुताबिक जवान ने गर्दन के नीचे ठुड्डी पर गन रखकर ट्रिगर दबा दिया। वही गोली उसके माथे को भेदते हुए दूसरी तरफ निकल गई। वही मृतक जवान की पहचान तेलंगाना के रहने वाले सीएच विष्णु के रूप में की गई है।
पत्नी से हुए झगड़े के बाद से टेंशन में
वही घटना से जुड़ी जो जानकारी प्राप्त हुई है। उसके मुताबिक़, वह फतेहपुर POP में पदस्थापित था। वही 8 माह पहले जवान ने शादी रचाई थी। बता दे की किसी बात पर पत्नी से उसकी झड़प हो गई थी। वही इसको लेकर वह पिछले 5 दिनों से परेशान चल रहा था। बता दे की शायद यही वजह रही कि उसने ऑन ड्यूटी ये बड़ा कदम उठा लिया और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वही मामले में वीरपुर थाना अध्यक्ष दीनानाथ मंडल ने बताया है कि मृतक सी माला विष्णु SSB की 45 वीं बटालियन के फतेहपुर POP में तैनात थे। वही विष्णु तेलंगाना के कार्तिकेनगर थाना एल्लानाडू का रहने वाले थे। वही उनकी आठ महीने पहले शादी हुई थी। वही उन्होने खुद को गोली क्यों मारी इसका पता अभी नहीं चल पाया है। घटना के बाद अन्य जवानो के बीच हड़कंप मच गया है।

About Post Author

You may have missed