पटना में शुरू हुई स्मार्ट कंपोजिट सिलेंडर की बुकिंग, गैस एजेंसियों द्वरा हुई नई सेवा की शुरुआत

पटना। बिहार की राजधानी पटना में स्मार्ट कंपोजिट सिलेंडर लॉन्च होने के बाद लोगों को यह काफी पसंद आ रहा है। राजधानी पटना के लोग अब पुरानी एलपीजी सिलेंडर को छोड़ स्मार्ट सिलेंडर की बुकिंग करा रहे हैं। लोगों की इसी मांग को देखते हुए पटना के कई गैस एजेंसी में स्मार्ट कंपोजिट सिलेंडर की बुकिंग शुरू हो गई है। इसके साथ साथ पटना में केवल आप 703 रुपये देकर गैस एजेंसी से स्मार्ट सिलेंडर की बुकिंग करवा सकते हैं। यह स्मार्ट सिलेंडर पारदर्शी होता है जिसमें यह पता चल जाता है कि हमारे सिलेंडर में कितनी गैस बची हुई है। बता दे कि बीते कुछ महीनों पहले राजधानी पटना में स्मार्ट सिलेंडर को लॉन्च कर दिया गया था। जिसके बाद धीरे-धीरे लोग इसकी तरफ आकर्षित हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में पटना के तकरीबन 20 गैस एजेंसीओं में इसकी बुकिंग शुरू है।

इसके साथ-साथ अब तक लगभग 110 लोगों ने स्मार्ट सिलेंडर की बुकिंग करवा चुके हैं। पटना में स्मार्ट सिलेंडर की सफलता के बाद अब इंडियन ऑयल स्मार्ट सिलेंडर को बिहार के अन्य जिलों में भी लांच करने की तैयारी कर रहा है। खबरों की माने तो बहुत जल्द बिहार के बेगूसराय भागलपुर मुजफ्फरपुर और गया जिलों में स्मार्ट सिलेंडर लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगा। बात करें स्मार्ट सिलेंडर की कीमत की तो 10 किलो वाले कंपोजिट स्मार्ट सिलेंडर की कीमत 703 रुपये जबकि 5 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 368 रुपये है।

About Post Author

You may have missed