मोतिहारी : दिनदहाड़े अपराधियों ने CSP संचालक को गोली मारकर की हत्या, 4.50 लाख रूपये लूट कर अपराधी फरार
मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी में बेखौफ अपराधी पुलिस को चुनौती देते हुए एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहे हैं। बता दे की 2 दिन पूर्व दिनदहाड़े अपराधियो ने CSP से 5 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया था। वही पुलिस लूट की घटना की जांच करने में जुटी थी कि अपराधियों ने चुनौती देते हुए कल्याणपुर थाना क्षेत्र में आज दिनदहाड़े CSP संचालक को गोली मारकर 4.50 लाख लूट कर फरार हो गए। वही गंभीर रूप से जख्मी CSP संचालक का इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है। वही घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के धनी छपरा की बतायी जा रही है। वही सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर कारवाई में जुट गई है। बता दे की तीन दिन पूर्व बेखौफ अपराधियों ने कोटवा थाना क्षेत्र के गढ़वा टिकुलिया में दिनदहाड़े हथियार के बल पर CSP संचालक से 5 लाख रुपया लूट कर फरार हो गए। वही घटना के 3 दिन बाद भी पुलिस अभी खुलासा भी नही कर पायी थी कि अपराधियों ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र में CSP संचालक को गोली मारकर 4.50 लाख लूट कर फरार हो गए। वही घटना के बाद इलाके में हड़कम्प मच गया है।