सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर CSP संचालक से लूटे 7.5 लाख रुपये, 6 अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अपराधी फरार

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक CSP संचालक को गोली मारकर लगभग 7.5 लाख रुपये लूट लिये। नीली जानकारी के मुताबिक गोली लगने के बाद CSP संचालक ने लगभग 2 किमी तक अपराधियों को पीछा किया। इसके बाद अपराधियों ने CSP संचालक के पैर में दूसरी गोली मार दी। जिसके बाद पीड़ित बीच सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। वही यह घटना परिहार थाना क्षेत्र के परसा चौक के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार इस लूटपाट और गोलीबारी की इस घटना को अंजाम बाइक सवार 6 अपराधियों ने दिया है।

वही इस घटना में परिहार थाना क्षेत्र के डेमहुआ गांव निवासी अरविंद कुमार को अपराधियों ने 2 गोली मारी है। एक गोली अरविंद के सीने के पास लगी है, जबकि दूसरी गोली पैर में लगी है। पीड़ित अरविंद के परिजनों के मुताबिक अरविंद SBI ब्रांच से पैसे निकाल कर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में परसा चौक के पास घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने अरविंद को पहले गोली मारी, इसके बाद पैसे से भरा झोला छिनकर फरार हो गए। वही इधर मामले की सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि डेमहुआ गांव निवासी अरविंद कुमार बिशनपुर बाजार में ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं।

बदमाशों ने लूटपाट के दौरान गोलीबारी की है। एक पिस्टल बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि आसपास लगे CCTV फूटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। वही इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस अपना काम सही से नहीं कर रही है। जिस वजह से आए दिन ऐसे लूटपाट की घटनाएं हो रही है। लोगों ने बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

About Post Author

You may have missed