बिहार के बांका में दिल दहलाने वाला हादसा, पति ने अपनी पत्नी का किया कत्ल

बिहार। बिहार के बांका जिले में बेटे ने अपनी मां के साथ मिलकर पत्नी को लोहे के रॉड से पीटकर हत्या कर दिया। बताया जा रहा है की उसके बाद कुल्हाड़ी से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति और उसकी माँ को गिरफ्तार कर लिया गया। यह दिल दहला देने वाली घटना अमरपुर थाना क्षेत्र के महगामा गांव की है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। मृतका महगामा गांव निवासी मो.शकील की पत्नी बीबी जैनब थी। मृतका बीबी जैनब के पिता भीखनपुर गांव के निवासी मो जाकिर ने बताया है कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व महगामा के मो शकील से की थी। शादी के कुछ साल तक सब ठीक रहा इसके बाद पति और पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा। गुरुवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान उसके शकील ने पहले जैनब को लोहे के रॉड से पीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उसके बाद अपनी मां बीबी जत्तो के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से उसका गला रेत दिया जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवती की हत्या के बाद मृतका के शरीर से निकल रहे ख़ून को आरोपी घर के नाले में बहा रहा था। घर के पीछे खेल रहे बच्चों ने जब खून निकलते देखा तो उन लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। हत्या के बाद मां बेटे गांव से भागने का प्रयास करने लगे लेकिन तब तक घटना की खबर गांव वालों को मिल गई। गांव वालों ने दोनों को पकड़ कर एक पेड़ से बांध दिया तथा घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दारोगा रामविचार सिंह एवं पवन कुमार तथा सअनि खुर्शीद आलम सदलबल वहां पहुंचे तथा आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है।

About Post Author

You may have missed