भाजपा नेता मनोज सिंह का CM नीतीश पर गंभीर आरोप, बोले- नीतीश के व्यक्तिगत जिद के कारण हुआ छपरा शराबकांड

सीवान। बिहार के सीवान जिलें में BJP नेता एवं पूर्व MLC मनोज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफा की मांग की है। वही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की व्यक्तिगत जिद की वजह से आज बिहार में शराब से इतने सारे लोगों की मौत हो गई। वही उन्होंने कहा बिहार जैसे गरीब राज्य के लिए यह शराबबंदी कानून कतई ठीक नहीं था। शराब से इतने लोगों की मौत का पूरा का पूरा जिम्मेवार माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है। उन्हें तो अपने तरीके और सलीके से नैतिक जीवन और जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए। वही उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार का शराबबंदी कानून बिहार राज्य और राजस्व के लिए भारी क्षति है। जिसकी वजह से बिहार में होने वाले विकास कार्य नहीं हो पाते हैं। वही उन्होंने सीवान और छपरा में जहरीली शराब से हुई मौत मामले का जिक्र करते हुए कहा है कि जिनकी मौतें हुई व सभी गरीब तबके के लोग थे। जो पूरे दिन मजदूरी करने के बाद शाम को शराब पीकर खाते पीते और सो जाते हैं। वही उन्होंने कहा कि दारूबंदी अच्छी चीज है यह में नहीं सारे लोग मानते है। लेकिन उस राज्य और देश के लिए जिसकी सीमाएं सुरक्षित है।

वही उन्होंने बताया कि हमारा बिहार अंतर्राष्ट्रीय सीमा नेपाल और बांग्लादेश से जुड़ा हुआ है। इस के अगल-बगल जीतने भी राज्य है। चाहे वह UP हो, झारखंड हो या फिर उड़ीसा हो, बंगाल हो सभी जगह सरकार शराब बिकवाती हैं। इसलिए यहां बिहार में संभव ही नहीं है की यहां शराबबंदी सफल हो जाए। वही उन्होंने कहा की यह माननीय मुख्यमंत्री जी का सिर्फ और सिर्फ व्यक्तिगत जींद की वजह से पूरे बिहार राज्य में आज इसके साथ ही उन्हें यह भी घोषणा करना चाहिए कि कम से कम जहरीली शराब से मरने वालों के परिवार को 4 से 5 लाख रुपए मृतक के परिजनों को सहायता राशि मिले। क्योंकि उस परिवार का कमाने और पीने वाला मर गया। वही मरते-मरते अपने पीछे पत्नी और बच्चों को छोड़ गया। उन बच्चों का क्या कसूर था? अब वह क्या करेंगे और किसके सहारे रहेंगे। वही उन्होंने कहा कि सदन में जो उनके बोलने का लहजा था तुम कहके जो उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को बोला यह बहुत ही शर्मनाक और शर्मिंदा भरे है। इसके लिए उन्हें बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

About Post Author

You may have missed