कैमूर में पति ने जहर खाकर दी जान, पत्नी से किसी बात को लेकर हुआ था अनबन

कैमूर। बिहार के कैमूर जिलें के इसिया में पत्नी से हुए विवाद में एक पति ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। वही यह पूरी घटना कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। बता दे की चैनपुर के इसिया गांव में जमुना गोंड़ व उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुए था। वही झगड़ा के बाद आहत होकर जमुना ने जहर खा लिया। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उसे इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर लेकर पहुंचे। जहां डॉ. ने प्राथमिक इलाज करते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन व्यक्ति को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान जहर खाये व्यक्ति जमुना गोड़ की मौत हो गयी। वही इसकी जानकारी जमुना के परिजनों ने दिया। जमुना के मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About Post Author

You may have missed