PATNA : पालीगंज में मनाई गई स्वामी दयानन्द सरस्वती की दूसरी जन्मशताब्दी समारोह

पटना। पालीगंज में शनिवार को स्थानीय बाजार स्थित आर्य समाज मंदिर में आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती का द्वितीय जन्मशताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया गया। जानकारी के अनुसार समारोह का उद्घाटन पालीगंज नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद सह समारोह का मुख्य अतिथि रजनी कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। जबकि मौके पर मौजूद लोगों ने स्वामी दयमण्ड सरस्वती के तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। वही समारोह की अध्यक्षता शतीश चंद्रा ने किया। मौके पर समारोह को सम्बोधित करते हुए शिक्षाविद महेंद्र प्रसाद ने दयानन्द सरस्वती की जीवनी पर प्रकाश डाला व कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती एक महान समाज सुधारक थे। जिनके द्वारा समाज सुधार के लिए किए कार्यो को सदा याद किया जाएगा। वही उन्होंने स्वामीजी की तुलना महात्मा बुद्ध से करते हुए बताया कि दोनों महापुरुषों ने ज्ञान की खोज में अपना घर तक त्याग दिया था। वही शतीश चंद्रा ने बताया कि स्वामीजी एक महामानव थे जिन्होंने सत्यार्थ प्रकाश नामक पुस्तक की रचना किया था। वही उन्होंने वेदों की ओर लौटो नामक नारा दिया था। साथ ही उन्होंने समाज मे फैले बुराइयों को दूर करने का आजीवन प्रयास किया। वही मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद रंजना देवी, डॉ. राजकिशोर सिंह, डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, विजय यादव, सुमेर सिंह, शशिकांत आर्य व जितेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed