PATNA : सौर उर्जा तकनीक से रौशन हुआ सावित्री बाई फूले पुस्तकालय

फुलवारीशरीफ, (अजीत)। पटना के संपतचक प्रखंड के दरियापुर भेलवाड़ा पंचायत अंतर्गत एकतापुरम (भोगीपुर) अवस्थित निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी ग्रीन्स अपार्टमेंट के सावित्रीबाई फुले पुस्तकालय मे राष्ट्र निर्माता लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के पुण्य तिथि पखवारा के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया। अपार्टमेंट के निवासियो ने बताया की वयोवृद्ध समाजसेवी अवकाशप्राप्त सफल किसान व पशुपालक सुखदेव सिंह के प्रयास से देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले पुस्तकालय मे सौर उर्जा तकनीक से विघुत आपूर्ति आरंभ हो गया। इससे इलाके में अपार खुशी व उत्साह का माहौल है। सुखदेव बाबू के प्रयास की सबने एकस्वर में सराहना की।
वही इस अवसर पर खुशबू कुमारी ममता कुमारी पूजा कुमारी रूबी झा निर्मला कुमारी अभिषेक कुमार विनायक कुमार विनय कुमार विजय सिंह मुकेश कुमार केवल झा समेत अन्य मौजूद रहे।

About Post Author

You may have missed