मुंबई और गुजरात के सिनेमाघरों शुक्रवार को प्रदर्शित होगी ‘ससुरा बड़ा सताबेला’

पटना। साई दीप फिल्म्स के बैनर तले बनी पारिवारिक व बड़े कैनवास की फिल्म ‘ससुरा बड़ा सताबेला’ ईद मुबारक के मौके पर शुक्रवार को मुंबई और गुजरात के सभी सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने को तैयार है। इसकी जानकारी फिल्म के निर्माता निर्देशक राजकुमार आर पाण्डेय ने दी है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म फैमिलियर बिगेस्ट ड्रामा वाली फिल्म है, जिसकी मेकिंग उच्च लेवल पर की गई है। जिसे भोजपुरी फिल्म देखने वाले दर्शक खासकर महिलाएं बेहद पसंद करेंगे। बता दें ईद का त्योहार भोजपुरी सिनेमा के लिए हमेशा से ही लक्की रहा है।
उक्त फिल्म में मुख्य भूमिका चॉकलेटी स्टार प्रदीप पांडेय चिन्टू, काजल राघवानी, अंजना सिंह, आकांक्षा दुबे, गोपाल राय, मनोज टाईगर, प्रकाश जैस, ऋतु पांडेय, सोनिया मिश्रा, संजय पाण्डेय व अन्य नजर आयेंगे। इस फिल्म के लेखक संतोष मिश्रा, डीओपी फिरोज खान, संकलन पंकज साव, नृत्य पप्पू खन्ना, एक्शन प्रदीप खड़का व पीआरओ सोनू निगम है। मुंबई और गुजरात में सफलता के बाद इस फिल्म को बिहार, यूपी, नेपाल, पंजाब के सिनेमा घरों में 6 मई को रिलीज किया जायेगा, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
उल्लेखनीय यह कि निर्माता-निर्देशक राजकुमार आर पाण्डेय की निर्देशन में बनी अधिकांश भोजपुरी फिल्में बॉक्स पर सफल रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म भी सफल होगी। उनकी फिल्मों को खासकर महिला वर्ग की दर्शक बेहद पसंद करती हैं। उनको भोजपुरी सिनेमा का सुभाष घई भी कहा जाता है।

About Post Author

You may have missed