October 26, 2026

बेगूसराय में अपराधियों ने सेवानिवृत्त प्रोफेसर के घर में लूटपाट, बेटे को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बेगूसराय। जिले के पावर हाउस रोड स्थित राजेंद्र नगर गाछी टोला में अपराधियों ने सेवानिवृत्त प्रोफेसर के घर को निशाना बनाया और लूटपाट के दौरान उनके बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद शहर में दहशत का माहौल है।

घायल युवक की पहचान सेवानिवृत्त प्रोफेसर शैलेश कुमार सिन्हा के 37 वर्षीय बेटे मिसाल सिन्हा के रूप में हुई है। परिवार के सभी लोग अपने घर में आराम से सो रहे थे व महिलाएं तीज पर्व को लेकर पूजा में लगी थी।

इसी दौरान अपराधियों ने हथियार के बल पर घर का ताला तोड़कर जैसे ही घुसे, वैसे ही उन्होंने प्रोफेसर के बेटे को गोली मार कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति गंभीर है।

इस संबंध में पीड़ित प्रोफेसर ने बताया कि उनका बेटा बाहर रहकर नौकरी करता है, हाल ही में वह बेगूसराय अपने घर आया था। फिलहाल अपराधियों ने कितनी रकम की लूटपाट की है, इस बात का खुलासा नहीं हो सका है।

 

You may have missed