पूर्णिया में 35 हजार घूस लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, निगरानी विभाग की टीम ने रंगे हाथों दबोचा

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया में निगरानी विभाग ने राजस्व कर्मचारी पर कार्रवाई की है। पूर्णिया के कृत्यानंद नगर अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी अवधेश कुमार गुप्ता को 35 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है। निगरानी विभाग की विशेष टीम के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार याचिकाकर्ता ने निगरानी विभाग को सूचना दी थी। जिसमें बताया गया था कि पूर्णिया जिला के राजस्व कर्मचारी अवधेश कुमार गुप्ता के द्वारा काम के बदले में घुस की मांग की जा रही है। जिसके बाद उनके खिलाफ शिकायत मिलने पर निगरानी विभाग ने सत्यापन में इसे सही पाया। राजस्व कर्मचारी को पकड़ने के लिए निगरानी विभाग ने जाल बिछाया। जिसमें में आज राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार किया गया। निगरानी विभाग की टीम राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार कर पटना के लिए रवाना हो चुकी है। न्यायालय के समक्ष उन्हें प्रस्तुत किया जाएगा। दरअसल जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार निगरानी विभाग और आर्थिक अपराध इकाई अधिकारियों पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आज सुबह-सुबह निगरानी विभाग को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। पहले भी निगरानी विभाग ने ऐसी और कार्रवाई को अंजाम दिया है।

About Post Author

You may have missed