पटना पुलिस का बड़ा खुलासा : मसौढ़ी में सौतेले भतीजे ने रिटायर्ड इंजीनियर को मारी थी गोली, 2 आरोपी गिरफ्तार

पटना। राजधानी मसौढ़ी के पुनपुन में रिटायर्ड इंजीनियर को गोली मारने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।  वही सहायक पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया की इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही हिरासत में आये दोनों आरोपियों ने अपना-अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। वही इस मामले को लेकर सहायक पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया की पिछले दिनों पुनपुन थानांतर्गत गंज जलालपुर के रहने वाले रिटायर्ड ओएनजीसी इंजीनियर प्रमोद सिंह, पिता सुखदेव सिंह को उनके सौतेले भतीजे रजनीश कुमार ने अपने सहयोगी पिंटू कुमार के साथ मिलकर गोली मारकर जख्मी कर दिया था। वही इस कांड को लेकर पुनपुन थाने में इन दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन पर पुनपुन थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सशत्र बल को सम्मिलित करते हुए छापेमारी कर दोनों आरोपियों को पुलिस ने एक देशी कट्टा और 5 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

About Post Author

You may have missed