August 11, 2026

खगड़िया में मिनीगन फैक्ट्री का खुलासा : बिहार STF ने 2 हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार, दो अर्धनिर्मित देशी पिस्टल बरामद

खगड़िया। बिहार STF की विशेष टीम द्वारा शनिवार को मिनीगन फैक्ट्री का उदभेदन किया गया। बता दे की खगड़िया जिला पुलिस के सहयोग से खगड़िया के मुफसिल थानान्तर्गत मठार दियारा के जंगली टोल से छापामारी कर मिनीगन फैक्ट्री का उदभेदन किया गया। पुलिस ने यहां से 2 हथियार तस्कर छेदी यादव पिता स्व। भोला यादव गांव जंगली टोल थाना मुफसिल जिला खगड़िया और रणवीर यादव पिता राजो यादव गांव जंगली टोल थाना मुफसिल जिला खगड़िया को अवैध अग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया। वही बिहार STF ने इनके पास से 2 देशी पिस्टल, एक गोली, 2 अर्धनिर्मित देशी पिस्टल, 3 रायफल बैरल, एक खोखा, 1 पिलेट, 3 पिस्टल मैगजीन, 1 ड्रील मशीन, 4 बेस मशीन सहित काफी मात्रा में हथियार बनाने के छोटे-छोटे कलपुर्जे जब्त किए।

You may have missed