पटना में मानदेय और दैनिक भत्ता के लिए ग्राम रक्ष दल सह पुलिस मित्रों ने राबड़ी आवास का किया घेराव

पटना। विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों ने प्रदर्शन किया। इसमें करीब 2000 लोग धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। विभिन्न जिलों से आए ग्राम रक्षा दल के जवानों ने हिस्सा लिया। उनकी मांग है कि मानदेय और दैनिक भत्ता दिया जाए। चतुर्थवर्गीय कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और अन्य सुविधाएं दी जाए। राबड़ी आवास के बाहर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस सर्द भरी ठंड में प्रदर्शनकारियों के साथ आए छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। इसके पहले भी बीते दिनों भी पुलिस मित्रों ने राबड़ी आवास का घेराव किया था। हालांकि तेजस्वी यादव के आश्वासन के बाद सब लौट गए थे। लेकिन इसबार सत्र के पहले दिन ही राबड़ी आवास का घेराव कर लिया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से राबड़ी आवास के बाहर पुलिस बल को बुला लिया गया है। पुलिस मित्र सह ग्राम रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर पासवान ने बताया कि वेतनमान और स्थायीकरण को लेकर आज तेजस्वी आवास का घेराव किया गया है। जब तक बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हमारी मांगों को उंगली-जामा नहीं पहनाएंगे तब तक हमलोग उन्हें सदन में नहीं जाने देंगे। उन्होंने कहा की हमारी मांग है कि बीते दिनों जो तेजस्वी जी ने पुलिस मित्रों को आश्वासन दिया था। उसे सदन से पारित कराएं। वही आज से शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। यह सत्र पांच दिनों तक चलेगा। 19 दिसंबर को विधानमंडल सत्र का समापन हो जाएगा।

About Post Author

You may have missed