February 12, 2026

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत,एक जख्मी युवक अस्पताल में भर्ती

पुनपुन: पटना गया एनएच 83 पर मंगलवार की दोपहर सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गयी।जबकि एक जख्मी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।जानकारी के अनुसार पटना बुद्धा कॉलनी निवासी पप्पू कुमार(42) अपने एक मित्र के साथ मोपेड पर सवार होकर मसौढ़ी किसी कार्य से गया था।दोनो मसौढी से वापस पटना लौट रहे थे।मोपेड पप्पू चला रहा था।जहाँ एनएच 83 पर पोठही के पास किसी अज्ञात वाहन के चकमे में आ गए और दोनो सड़क पर गिर पड़े।जिससे सड़क पर गिरकर जख्मी हुए पप्पू की मौत हो गयी।सूचना पर पुनपुन पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी युवक बुद्धन को पीएमसीएच भेजा गया।पुनपुन एसएचओ आलोक कुमार ने बताया कि संभवतः किसी वाहन के चकमे के कारण यह हादसा हुआ है।अगर पप्पू ने हेलमेट पहनी होती तो शायद उसकी जान बच जाती।

You may have missed