PPU के 5 वर्ष पुरे : कल एएन कॉलेज सभागार में मनाया जाएगा स्थापना दिवस समारोह, राज्यपाल व शिक्षा मंत्री डॉ.चंद्रशेखर होंगे शामिल

पटना। PPU का आज स्थापना दिवस है। पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने आज अपने 5 साल पूरे कर लिए हैं। वही यूनिवर्सिटी का स्थापना दिवस समारोह कल 19 मार्च को एएन कालेज के सभागार में आयोजित किया जाएगा। वही इसके मुख्य अतिथि के रूप में कुलाधिपति और बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शामिल हो रहे है। वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री डॉ.चंद्रशेखर शामिल होंगे। वही इस समारोह के सफल आयोजन को लेकर कुलपति प्रो. आरके सिंह लगातार एएन कालेज के आडिटोरियम का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। बता दे की पांच वर्ष पूर्व 18 मार्च 2018 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया था। मगध विश्वविद्यालय से अलग कर नालंदा और पटना जिला के कॉलेजों के लिए पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय का गठन किया गया था। वर्तमान में विश्वविद्यालय से 25 अंगीभूत, एक डिग्री कॉलेज, 3 अल्पसंख्यक, 44 संबद्ध और 58 टीचर ट्रेनिंग कॉलेज है। यहां हर साल स्नातक प्रथम वर्ष में एक लाख से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन होता है। पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी अपने शैक्षणिक सत्र को नियमित कर राज्य भर के यूनिवर्सिटी में अपने को सबसे उंचा कर लिया है। वही नवनियुक्त कुलपति प्रो. आरके सिंह के प्रयास से विश्वविद्यालय का स्नातक सत्र 2018-21 और 2019-2022 सत्र पास हो चुके हैं। 2020-2023 सत्र की परीक्षा भी निर्धारित समय में पूरा हो जाएगा। पीजी सत्र 2018-20, 2019-21 का दीक्षांत समारोह हो चुका है। 2020-22 सत्र की परीक्षा संपन्न हो चुकी है। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र नियमित होने के कारण वैशाली, छपरा, सारण, गया सहित अन्य क्षेत्र के विद्यार्थी भी राजधानी के कॉलेजों में नामांकन कराकर नियमित पढ़ाई कर रहे हैं।

About Post Author