PMC ELECTION : वार्ड पार्षद प्रत्याशी कृष्णा सिंह ने निवर्तमान पार्षद धनराज देवी से मांगा 15 वर्षों का हिसाब-किताब

पटना। पटना नगर निगम में स्थानीय निकाय चुनाव की रणभेरी बज उठी है। आगामी 16 सितंबर से नामांकन का दौर आरंभ हो जाएगा। पटना नगर निगम वार्ड संख्या 6 से चुनाव लड़ रहे वार्ड पार्षद प्रत्याशी कृष्णा सिंह ने अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान आरंभ कर दिया है। चुनाव की घोषणा होने के पूर्व से ही वे अपने क्षेत्र में जन समस्याओं का समाधान तथा डस्टबिन वितरण योजना के माध्यम से अपनी पकड़ मजबूत बना चुके हैं। इसी क्रम में वार्ड पार्षद प्रत्याशी कृष्णा सिंह ने निवर्तमान वार्ड पार्षद धनराज देवी से सवाल किया है कि पिछले 5 वर्षों में वार्ड पार्षद के अनुसार जो 60 करोड़ विकास के नाम पर वार्ड में खर्च हुए। उसका पूरा लेखा-जोखा वे जनता के समक्ष प्रस्तुत करें। वही उन्होंने कहा कि हाल में ही निवर्तमान वार्ड पार्षद धनराज देवी ने कहा था कि 5 वर्षों के दौरान 60 करोड़ रुपए के विकास योजनाओं का काम हुआ है। ऐसे में खर्च की गई राशि का पूरा लेखा-जोखा उन्हें जनता के समक्ष रखना चाहिए। क्योंकि वार्ड संख्या 6 की स्थिति को देखकर कहीं से यह प्रतीत नहीं होता कि इतनी बड़ी धनराशि की विकास योजनाओं को यहां धरातल पर उतारा गया हो।

वही उन्होंने कहा कि 3 बार से धनराज देवी वार्ड नंबर 6 राजीव नगर से वार्ड पार्षद का चुनाव जीत रही हैं। मगर यह इलाका विगत 15 वर्षों से पटना नगर निगम के सौतेले व्यवहार का शिकार है। वही उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से जो बुनियादी सुविधाएं नागरिकों को मिलने चाहिए। वह भी यहां की जनता को मयस्सर नहीं है। वही उन्होंने कहा कि वार्ड पार्षद कहती हैं कि 60 करोड़ रुपये पिछले 5 वर्षों में वार्ड के विकास में खर्च हुए। लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है। वह तो विस्तृत ब्यौरे के उपलब्ध कराने के उपरांत ही पता चलेगा। अन्यथा पूरे वार्ड में विकास के नाम पर छलावा के अतिरिक्त और कुछ नहीं किया गया है। जो सड़कें बनी उनकी गुणवत्ता ऐसी थी कि 3 माह में ही टूट-फूट गई। वही उन्होंने कहा कि इस बार वार्ड की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है।

About Post Author

You may have missed