कर्नाटक में PM मोदी ने भरी हुंकार, कहा- कांग्रेस वोट बैंक पॉलिटिक्स की गुलाम हो चुकी, यह कर्नाटक का कभी भला नहीं कर सकते

बेंगलुरु। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर BJP की धुंआधार रैलियां चल रही हैं। वही इसी बीच PM मोदी ने शुक्रवार को तुमकुरु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। वही उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अब जय बजरंगबली बोलने पर भी आपत्ति होने लगी है। कांग्रेस तुष्टिकरण की गुलाम हो चुकी है। कांग्रेस अपनी वोट बैंक पॉलिटिक्स की गुलाम हो चुकी है। उन्होंने आगे कहा की ऐसी कांग्रेस कर्नाटक का कभी भी भला नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता कांग्रेस और JDS के खेल को समझ चुकी है। जेडीएस को दिया गया एक वोट कर्नाटक को एक कमजोर और अस्थिर सरकार देगा और एक कमजोर सरकार कभी भी एक मजबूत कर्नाटक का निर्माण नहीं कर सकती है। वही आगे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कर्नाटक के जन-जन के आशीर्वाद से डबल इंजन सरकार प्रचंड बहुमत से वापस आना निश्चित हो गया है। सर्वे वाले देखेंगे तो पता चल जाएगा कि विजय किसकी तय है। जीत किसकी होने वाली है, ये दृश्य दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि साल 2014 में जब मुझे सेवा का अवसर प्राप्त हुआ तब 18,000 गांवों में बिजली नहीं थी, वो 18वीं शताब्दी में रहते थे। ऐसे में मैंने संकल्प लिया कि हजार दिन में 18,000 गांवों में बिजली पहुंचाऊंगा और यह लक्ष्य हासिल किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में गांव और गरीब के लिए, किसान और नौजवान के लिए जितना काम हुआ है, वो पिछले 7 दशकों में नहीं हुआ है। कांग्रेस-जेडीएस का ट्रैक रिकॉर्ड है कि उनके शासन में सबसे ज्यादा लूट गांव के हक के पैसे की होती है, लेकिन जब BJP सरकार में होती है तो गांव और गरीब तेज गति से आगे बढ़ता है।
सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ीं 9 करोड़ महिलाएं
वही उन्होंने कहा कि आज देश की 9 करोड़ महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ गई हैं। इन्हें हमारी सरकार ने बिना गारंटी 20 लाख रुपए तक की मदद सुनिश्चित की है।

About Post Author

You may have missed