big breaking-पटना में सुबह-सुबह पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या,इलाके में दहशत का माहौल
पटना।राजधानी पटना के दुल्हन बाजार थाना क्षेत्र में अपराधियों ने आज सुबह-सुबह अपराध का खूनी तांडव खेल खेला।आज अपराधियों ने दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र में एक पूर्व मुखिया को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी है।घटना दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दुल्हिन बाजार क्षेत्र के ऐनखां भीमनीचक पंचायत के पूर्व मुखिया संजय वर्मा को अपराधियों ने आज सुबह मॉर्निंग वॉक के क्रम में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि आज सुबह पूर्व मुखिया संजय वर्मा प्रतिदिन की भांति रविवार को भी अपने घर के समीप मॉर्निंग वाक कर रहे थे।तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन पर गोलियां बरसा दी।जिससे सिर पर तथा पीठ पर गोली लगने के वजह से संजय वर्मा की हालत गंभीर हो गई।उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।बताते चलें कि संजय बदमाश लगातार 10 वर्षों से मुखिया रहे थे।इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय तथा दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।पूर्व मुखिया के सरेआम हत्या के बाद इलाके के लोगों में प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है। घटना की जानकारी मिलने के उपरांत पुलिस टीम मौका ए वारदात पर पहुंची है।पुलिस के द्वारा मामले की अग्रसर जांच की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व मुखिया संजय वर्मा के हत्या के बाद पूरा इलाका गमगीन हो गया है।