PATNA : हॉस्टल के छत से कूद छात्र ने दी जान, 29 जून को हॉस्टल में किया था शिफ्ट

पटना। 17 साल के एक छात्र ने हॉस्टल की छत से छलांग लगा अपनी जान दे दी। महज दो दिन पहले ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए वो बक्सर से पटना आया था। दिल दहला देने वाली यह घटना पत्रकार नगर इलाके की है। जिस छात्र ने सुसाइड किया, उसका नाम राहुल कुमार था। वो बक्सर के पेठारी इलाके का रहने वाला था। उसके पिता का नाम संतोष साह है। राहुल ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है? पुलिस भी अपने जांच में कोई ठोस वजह नहीं तलाश पाई है।
पत्रकार नगर के योगिपुर में शिव मंदिर के पास मेडॉक कोचिंग है। इसका हॉस्टल भी उसी कैंपस में है। पुलिस के अनुसार 28 जून को ही राहुल ने परिवार के साथ आकर एडमिशन कराया था। उसे इंजीनियरिंग की तैयारी करनी थी। 29 जून को वह हॉस्टल में शिफ्ट किया था। फिर गुरुवार को उसने सुसाइड भी कर लिया। हॉस्टल का छत 6वें फ्लोर पर है। वहीं से उसने छलांग लगा दी। नीचे गिरते सिर फट गया, शरीर में कई जगहों पर उसकी हड्डियां टूट गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम पहुंची। उसे इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। राहुल की मौत की जानकारी मिलते ही पिता और परिवार के लोग पटना पहुंचे। इसके बाद उसकी लाश का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के अनुसार हॉस्टल में राहुल के कमरे की जांच की गई थी। पर वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। कोचिंग और हॉस्टल में लगे सीसीटीवी के फुटेज की भी जांच की गई, पर मामला सुसाइड का ही निकला। वो अकेले छत पर जाता हुआ दिखा था। जब परिवार के लोग आए तो पूछताछ में कुछ बता नहीं पाए। पुलिस को शक है कि पारिवारिक वजहों से उसने सुसाइड किया है।

About Post Author

You may have missed