Patna mayor election- बिट्टू सिंह की पत्नी विनीता सिंह भी उतर गई दंगल में,विरोधियों के खेमे में बेचैनी,कईयों के मंसूबे ध्वस्त

पटना।(बन बिहारी) आसन्न महापौर चुनाव को लेकर पटना नगर निगम के कद्दावर महापौर प्रत्याशी एवं समाजसेवी रितेश रंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह का जनसंपर्क अभियान जारी है।पटना नगर निगम के मेयर सीट के महिला आरक्षित होने की संभावना के मद्देनजर आज पहली बार पटना सिटी के आलमगंज में आयोजित अभिनंदन समारोह में बिट्टू सिंह की धर्मपत्नी विनीता बिट्टू सिंह भी शामिल हुईं। मौके पर विनीता बिट्टू सिंह को देखकर बिट्टू सिंह के समर्थक उत्साहित नजर आए।समारोह में विनीता सिंह की उपस्थिति ने विरोधी खेमे के मंसूबों को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ यह तय हो गया कि मेयर चुनाव में अगर मेयर का पद महिला आरक्षित होता है।तो विनीता सिंह अपने पति बिट्टू सिंह के स्थान पर उम्मीदवार होंगी।पटना नगर निगम के सभी वार्ड में बिट्टू सिंह की पकड़ मजबूत बताई जा रही है।आज पटना सिटी के आलमगंज स्थित एक बैंकेट हॉल में अभिनंदन समारोह सह जनसंपर्क सभा आयोजित की गई थी।महापौर प्रत्याशी बिट्टू सिंह के समर्थन में राजधानी के कई हिस्सों में जनता के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए महापौर प्रत्याशी रितेश रंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने कहा कि किसी भी शहर को स्वच्छ रखना एक महापौर की सबसे अहम जिम्मेदारी होती है।लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि हर तरफ स्वच्छता का चर्चा होने के बावजूद हमारा शहर पटना महानगर लगातार देश के तमाम प्रदूषित शहरों की सूची में सबसे पहले अंक पर आता है।उन्होंने कहा कि महापौर के लापरवाही का खामियाजा सभी पटना वासियों को भुगतनी पड़ रही है।उन्होंने कहा कि इस बार महापौर को चुनना सीधे पटना के जनता के हाथ में है।इस बार पटना के जनता विश्वास के साथ विकास के मुद्दे पर वोट करने जा रहे है।इस अवसर पर महापौर चुनाव को लेकर बनाई जा रही रणनीति पर भी चर्चा हुई।इस मौके पर बड़ी संख्या में बिट्टू सिंह के समर्थकों ने भागीदारी दिखाई।इस दौरान पटना नगर निगम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की रूपरेखा एवं इससे जुड़े रणनीति को चर्चा के लिए पटल पर रखा गया। इस मौके पर महापौर प्रत्याशी एवं कद्दावर समाजसेवी बिट्टू सिंह ने कहा कि राजधानी पटना के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतरीन में रोड मैप के तहत कार्य किया जाएगा।बैठक के दौरान पटना नगर निगम महापौर चुनाव की चर्चा करते हुए बिट्टू सिंह ने कहा कि इस बार का महापौर चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है।यह पहला मौका है।जब पटना नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले निवासी अपनी तकदीर अपने हाथों से बना सकते हैं। पहली बार महापौर तथा उप महापौर के चुनाव का अधिकार आम जनता को दिया गया है।इसलिए इस बार आम जनों को बेहद सजगता के साथ ऐसे महापौर का चयन करना पड़ेगा।जो अपनी क्षमताओं से वाकिफ हो।उल्लेखनीय है कि अभी पटना के मेयर का पद महिला के लिए आरक्षित है।आरक्षण के रोस्टर के मुताबिक यह आरक्षण अगर जारी रहा।तो इस चुनाव में रितेश रंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह के स्थान पर उनकी पत्नी विनीता बिट्टू सिंह चुनाव लड़ेंगी।आज के अभिनंदन समारोह में विनीता सिंह की मौजूदगी ने बिट्टू सिंह के विरोधी खेमे में बेचैनी बढ़ाने का काम किया है।दरअसल मेयर पद को महिला आरक्षित होने की संभावना के मद्देनजर बिट्टू सिंह के विरोधी खेमा उनके मैदान से बाहर हो जाने को लेकर आश्वस्त था।मगर आज विरोधी गुट को बड़ा झटका लगा।

 

Report-Ban Bihari

About Post Author

You may have missed