PATNA : डॉ. मदन मोहन झा सहित हजारों कांग्रेसी हल्ला बोल रैली में शामिल होने दिल्ली पहुचें

पटना। आगामी 4 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित कांग्रेस हल्ला बोल रैली में शामिल होने के लिए बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा के नेतृत्व में हजारों कांग्रेसी आज नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वही इसकी जानकारी देते हुए बिहार प्रदेश मीडिया कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि देश भर में बढ़ती महंगाई तथा बेरोजगारी के विरुद्ध अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा नई दिल्ली में हल्ला बोल रैली का आयोजन किया गया है। वही इस रैली में बिहार के सभी जिलों से कांग्रेस के नेता तथा कार्यकर्ता भाग लेने जा रहे हैं। बता दे की आज बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं का एक जत्था प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा के नेतृत्व में दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गया। वही उंन्होने आगे बताया कि कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा हल्ला बोल रैली में शामिल होने के लिए शनिवार को नई दिल्ली के किये प्रस्थान करेंगे। वही उन्होंने कहा कि हल्ला बोल रैली में बिहार कांग्रेस की व्यापक भागीदारी दिखेगी। वही बिहार कांग्रेस के सभी विधायक-पूर्व विधायक, सांसद-पूर्व सांसद, संगठन के तमाम पदाधिकारी गण सभी जिला अध्यक्ष तथा विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अपने-अपने समर्थकों के साथ दिल्ली रैली में भाग लेने के लिए जा रहे हैं।

वही उन्होंने कहा कि आज देश की जनता केंद्र की मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों से बुरी तरह से त्राहिमाम कर रही हैं। देश की जनता की दुख-दर्द को देखते हुए कांग्रेस के द्वारा केंद्र के मोदी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए हल्ला बोल रैली का आयोजन किया गया है। वही कल रैली में होने वाले सिंह गर्जना के बाद केंद्र की बहरी सरकार के कान के पर्दे खुल जाएंगे। वही उन्होंने कहा कि केंद्र के मोदी सरकार सभी मोर्चों में पूरी तरह से फेल हो गई है। वही इसलिए जनता को बरगलाने के लिए जुमले तथा झूठी घोषणाओं का बौछार करती है। वही उन्होंने कहा कि बिहार की धरती से क्रांति का पुराना नाता रहा है। बिहार कांग्रेस के नेता गण मोदी सरकार के खिलाफ देशव्यापी अभियान में अपनी भागीदारी दिखाएंगे। वही उन्होंने कहा कि दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की हल्ला बोल रैली केंद्र के मोदी सरकार के पतन की शुरुआत सुनिश्चित कर देगी।

About Post Author

You may have missed