February 18, 2026

पटना के फुलवारी में शराब बरामद,दो गिरफ्तार

फुलवारीशरीफ ।  राम कृष्णा नगर थाना पुलिस ने जगनपुरा इलाके से देसी विदेशी शराब कारोबारी गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद किया है ।यहां से पुलिस ने दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है ।  रामकृष्ण नगर  थानाअध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने बताया जगनपुरा इलाके में शराब कारोबार की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी जीतन राम और मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है ।  इनकी निशानदेही पर छुपा कर रखे हुए 30 बोतल अंग्रेजी शराब एवं 140 पाउच देसी शराब बरामद किया गया । पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया ।

You may have missed