सुबह 8 बजे बिहार भाजपा मुख्यालय से अटल अस्थि कलश होगी रवाना, जानिए किन मार्गो से गुजरेगी

– अटल जी की अस्थियां बिहार के 11 नदियों में प्रवाहित होंगी

– बिहार भाजपा मुख्यालय में 11 अटल अस्थि कलश रथ तैयार
– बिहार भाजपा नेताओं की 11 टीमें  11 रथों पर होंगे सवार, जो सभी जिलों से गुजरेंगे
– भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश लेकर बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय पटना पहुंचे

पटना  डेस्क : भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश  बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय लेकर पटना पहुंचे हैं। इस अस्थि कलश को पार्टी नेता कार्यकर्ताओं एवं आम-जन के नमन-दर्शन हेतु बिहार भाजपा मुख्यालय में रखा गया है, जिसे 23 अगस्त कल सुबह 8 बजे 11 रथों पर बनाए गए रूट मैप के अनुसार बिहार की 11 प्रमुख नदी स्थलों में प्रवाहित करने के लिए रवाना किया जाएगा। इन सभी 11 रथों पर बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में 11 टीमें सवार होंगी, जो अस्थि को विभिन्न नदियों में प्रवाहित करेंगी। श्रद्धेय अटल की के अस्थि कलश को बिहार की प्रमुख नदियों में प्रवाहित करने के लिए जो 11 टीमें बिहार भाजपा नेताओं की तैयार की गई हैं उनके नाम, रूट मैप के अनुसार इस प्रकार होंगीः-
1.  रूट: नवादा- हिसुआ- वजीरगंज- मानपुर- आजादपार्क- गया में विसर्जन
यात्रा सहभागी: श्री गिरिराज सिंह, श्री हरी मांझी, श्री कृष्णा कुमार सिंह, श्री ऋतू राज सिन्हा, श्री राजीव रंजन, श्री शिवेश राम, श्री अनिल सिंह, श्री अभय गिरी
2.       रूट: आरा- गडहनी- चरपोखरी- पिरो- विक्रमगंज- नटवार दिनारा- सासाराम- मोहनिया- रामगढ- चौसा- राजपुर- बक्सर में विसर्जन
यात्रा सहभागी: श्री अश्विनी कुमार चौबे, श्री आर के सिंह, श्री ब्रज किशोर बिन्द, श्री गोपाल नारायण सिंह, श्री राजेंद्र सिंह, श्री छेदी पासवान, श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह, श्रीमती सुखदा पाण्डेय, श्री रामेश्वर चौरसिया, श्री संजय सिंह टाइगर,  प्रो. राजेंद्र गुप्ता, श्रीमती निवेदिता सिंह, श्री राजेश्वर राज, श्री ओम प्रकाश भुवन
3.       रूट: पटना- फुलवारी- वाल्मी- भुसौला- खगौल- दानापुर- मनेर- बिहटा- महाबलिपुर- पालीगंज- दुल्हिन बाज़ार-  विक्रम- नौबतपुर- मसौढ़ी- धनरुआ- नदवा- पुनपुन घाट पर विसर्जन
यात्रा सहभागी: श्री सुशील कुमार मोदी, श्री राम कृपाल यादव, श्रीमती आशा सिन्हा, श्री रामजन्म शर्मा, श्री अनिल कुमार, श्री अजित चौधरी, श्री निखिल आनंद, श्रीमती उषा विद्यार्थी, श्रीकान्त निराला, श्रीमती अमृता भूषण, श्री राकेश तिवारी
4.       रूट: अरवल- दाउद नगर- गोह- रफीगंज- मदनपुर- औरंगाबाद- देव- अम्बा- नवीनगर- वारुण- डिहरी ऑन सोन नदी में विसर्जन
यात्रा सहभागी: श्री गोपाल नारायण सिंह, श्री अवधेश नारायण सिंह, श्री सुशिल कुमार सिंह, श्री अनिल शर्मा, श्री क्षितिज मोहन सिंह, श्री धीरेन्द्र सिंह, श्री अभय गिरी, श्री रामाधार सिंह, श्री मनोज शर्मा, श्री राजन सिंह, श्री चितरंजन कुमार, श्री संतोष सिंह, श्री सत्यनारायण यादव,
5.       रूट: फतुहा नगर- खुशरूपुर- बखित्यारपुर शहर- हरनौत- बिन्द- बरबीघा- शेखपुरा- सिकंदरा- जमुई- नवीनगर- तेतरहट- लखीसराय- सूर्यगढ़ा- मिदनी चौक- मुंगेर में विसर्जन
यात्रा सहभागी: डॉ. प्रेम कुमार, श्री राधा मोहन शर्मा, श्रीमती पिंकी कुशवाहा, श्री प्रेम रंजन पटेल, श्री अचल सिन्हा, श्री प्रकाश भगत, श्री रामानंद झा, श्री विकाश सिंह, श्री संजीव क्षत्रिय, श्री रविन्द्र चरण यादव, श्री अजय प्रताप सिंह,
6.       रूट: नरपतगंज- फारबिसगंज- अररिया- किशनगंज- पूर्णिया (आर एम् साह चौक)- रौतारा (कटिहार)- मिरचाई बाड़ी- बस्तौल- सनौली- झाऊआ (कटिहार)- महानंदा नदी में कलश विसर्जन
यात्रा सहभागी: श्री विनोद कुमार सिंह, श्री कृष्ण कुमार ऋषि, श्री उदय प्रताप सिंह, श्री निखिल चौधरी, डॉ दिलीप जयसवाल, श्री मुन्ना चौधरी, श्री विजय खेमका, श्री प्रदीप सिंह, श्री तारकिशोर प्रसाद, श्री विजय खेमका, श्री मंचन केशरी, श्री विजय मंडल, श्री अशोक अग्रवाल, श्री सिकंदर सिंह, श्री चन्द्र भूषण ठाकुर, श्री अलोक भगत
7.        रूट: बख्तियारपुर- बाढ़- मोकामा- लखीसराय- सफियासराय (मुंगेर)- सुल्तानगंज- बेलहर- कटोरिया- बांका- खुशिया- अमरपुर- भागलपुर शहर भ्रमण- कलश विसर्जन, नवगछिया- गंगा घाट खगड़िया कलश विसर्जन
यात्रा सहभागी: श्री रामनारायण मंडल, श्री सैयद सहनावाज़ हुसैन, श्रीमति पुतुल सिंह, श्री सम्राट चौधरी, श्री कृष्ण मोहन सिंह, श्री कुमार प्रणय, श्री एन के यादव, श्री इ० शैलेन्द्र, श्री अनिल कुमार यादव, श्री अमन पासवान, श्री अर्जित चौधरी, श्री मनोज यादव, श्री लालन पासवान, श्री मृणाल शेखर
8.       (a) रूट: अनजानपीर- लालगंज (घटारो)- बेदौली चौक- वैशाली ब्लॉक- सरैया- मरवन- पताही- भागवानपुर- जीरो मईल- झपहा- खनुआ- कतौन्झा- बागमती नदी में अस्थि विसर्जन
(b) रूट: रुन्नीसैदपुर- सीतामढ़ी- गोइन्का कॉलेज- बाजपट्टी- पुपरी- बेनीपट्टी- रहिका- मधुबनी- बिरौल- निर्मली (सुपौल)- पिपरा- सिघेश्वर (मधेपुरा)- सहरसा- कोशी बलुआ में विसर्जन
यात्रा सहभागी: श्री नन्द किशोर यादव, श्री सुरेश शर्मा, श्री राजेश वर्मा, श्री अजय निषाद, श्रीमति  सजल झा, श्री रविन्द्र चरण यादव
9.       (a) रूट: गोविन्दचक- नयाँ गाँव- शीतलपुर- आमी- नगरपालिका चौक- भगवान बाज़ार- रिविलगंज- सिमरिया- मांझी घाघरा नदी में अस्थि विसर्जन
(b) रूट: एकमा- रसलपुर- दरौन्धा- बबुनिया मोड़- बरहरिया मोड़- मीरगंज- थावे- गोपालगंज (आंबेडकर चौक)- महमदपुर- डुमरिया घाट में अस्थि विसर्जन
यात्रा सहभागी: श्री मंगल पाण्डेय, श्री राजीव प्रताप रूडी, श्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, श्री ओम प्रकाश यादव, श्री जनक चमार, श्री विनय कुमार सिंह, श्री मिथिलेश तिवारी, श्री रूप नारायण मेहता, श्री ब्रजेश रमण
10.     रूट: तेतरिया- चकिया- कल्याणपुर- केसरिया- बेलवा- पिपरा कोठी- छतौनी चौक- गाँधी काम्प्लेक्स- कचहरी चौक- तुरकौलिया- गोविंदपुर- अरेराज- हरिसिधि- सुगौली- रक्सौल- बेतिया- चनपटिया- नरकटियागंज- रामनगर- लौरिया- बगहा- गंडक नदी में अस्थि विसर्जन
यात्रा सहभागी: श्री राधा मोहन सिंह, डॉ संजय जायसवाल, श्री सतीश चन्द्र दुबे, श्री प्रमोद कुमार, श्री राणा रंधीर सिंह, श्री अखिलेश कुमार सिंह, डॉ० लालबाबू प्रसाद, श्री पंकज कुमार सिन्हा, श्री संजीव सिंह।

About Post Author

You may have missed