PATNA : पृथ्वी दिवस के दिन लें पर्यावरण बचाने का संकल्प, अशोक चौधरी ने किया वृक्षारोपण

पटना। बिहार पृथ्वी दिवस के मौके पर भवन निर्माण मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने अपने सरकारी आवास पर पाटलि वृक्ष का वृक्षारोपण किया। डॉ. चौधरी ने इस मौके पर कहा कि एक समय में पटना की पहचान के रूप में जाना जाने वाला वर्षों पुराना पाटलि वृक्ष से ही पाटलिपुत्र शहर अस्तित्व में आया। कभी यहां पाटलि वृक्ष के जंगल होते थे। समय के साथ पाटलिपुत्र शहर का नाम बदलकर पटना कर दिया गया और पाटलि के पेड़ भी कम होते गए। सम्राट अशोक के समय में पाटलि के पेड़ों को कई जगहों पर लगाया गया था, जिसके बीज से निकलने वाले पौधे आज भी पटना में कई जगहों पर पाटलिपुत्र के इतिहास को दर्शा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि हम सभी की जिम्मेवारी है कि पौधा लगाएं और उसे बचायें भी। डॉ. चौधरी ने कहा कि यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाएगा और उसकी सही देखभाल करेगा तो बिहार ही नहीं बल्कि पूरा देश हमेशा प्राकृतिक आपदाओं और सूखे की मार से बचा रहेगा। डॉ. चौधरी ने कहा कि झारखंड अलग हो जाने के बाद बिहार में 9 फीसद के करीब भू-भाग पर पेड़ पौधे बचे थे। नीतीश कुमार इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और जल जीवन हरियाली योजना की शुरूआत की और यह योजना काफी सफल साबित हुई है।
इस अवसर पर मंत्री डॉ. चौधरी ने समाज के सभी वर्गों, राजनीतिक दल एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं, किसान-मजदूर, छात्र एवं नौजवानों से विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पौधारोपण करने का आह्वान किया। उनके साथ युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव सह राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार झा भी मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed