PATNA : बहस में उठा इआइए 2020 के मसौदे को तत्काल रद्द करने का मुद्दा

पटना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी, रिसर्च विभाग ने समसामयिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिये एक फोरम होस्ट किया, जो कि पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकण सूचना 2020 (इआइए 2020) के मसौदे पर चर्चा के लिए था। इस फोरम को राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. जयराम रमेश द्वारा संबोधित किया गया तथा रिसर्च विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. राजीव गौड़ा द्वारा संचालित किया गया।
जयराम रमेश ने स्पष्ट किया कि वर्तमान इआइए पर्यावरण की कीमत पर बड़े व्यापारिक सरोकारों को प्राथमिकता देती है। हम बिगड़ते जलवायु संकट के बीच हैं। दुनिया भर में सरकारें पर्यावरण संरक्षण कानून को मजबूत करने के लिए प्रयास कर रही है, लेकिन भारत इसके विपरीत चल रहा है। प्रस्तावित इआइए 2020 के माध्यम से सरकार पर्यावरण सुरक्षा को भेदना चाह रही है। अगर यह मसौदा प्रभाव में आता है तो बिना सार्वजनिक परामर्श के कई विषय और पर्यावरण के दृष्टि से खराब होने वाले उद्योगों को स्थापित करने की अनुमति मिल जायेगी। प्रस्तावित इआइए 2020 घटनोत्कर स्वीकृति (पोस्ट फैक्टो क्लीयरेंस) प्रदान करता है, जिसका अर्थ है कोई भी प्रदूषणकारी इकाइयां स्थापित की जा सकती है मात्र एक छोटे शुल्क के भुगतान के, जो एक विनाशकारी कदम होगा। श्री जयराम ने कहा कि प्रस्तावित इआइए भारत में पर्यावरण संरक्षण ढांचे को कमजोर करने के लिए 2014 के पश्चात मोदी सरकार का अगला कदम है, जिसने पर्यावरण की कीमत पर व्यवसाय करने में असानी को लगातार प्राथमिकता दी है। बिना इस एहसास के कि पर्यावरण संरक्षण राष्ट्र के दृघकालिक हितों के लिए आवश्यक है। यह मोदी सरकार के पाखंड का एक उदाहरण है। सत्र के दौरान 12 वर्ष के एक युवक वैभव ने पोस्ट फैक्टो क्लीयरेन्स पर अपनी चिन्ताओं को जताया तथा विधायकों तथा कार्यकर्ताओं से इस पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी रिसर्च विभाग के चेयरमैन आनन्द माधव एवं क्षेत्रीय समन्वयक सुश्री मधुबाला ने भी डॉ. गौड़ा के साथ जयराम रमेश के साथ संवाद स्थापित किया। इस बैठक में 400 से अधिक लोगों ने देश-विदेश से भाग लिया तथा सबों ने एक स्वर में इस बात को स्वीकार किया कि या तो इआइए 2020 के मसौदे को तत्काल रद्द किया जाय अन्यथा यह भारत में पारिस्थिकी संतुलन के लिए एक बड़ा खतरा बनेगा। बहस में सौम्या रेड्डी (विधायक, कर्नाटका), आलोक जगधारी, वरूण संतोष, सौरभ सिन्हा, दीपाली शिकंड, आकाश सत्यावली, लेनी जाधव, पंकज यादव, नीरज कुमार, सोनाली, बी. रामाप्रसाद अल्वा आदि ने भाग लिया।

About Post Author

You may have missed