ब्रह्मर्षि परशुराम सेना के द्वारा मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती

बिहटा। राजधानी पटना के बिहटा नगर परिषद के राघोपुर स्थित ऐतिहासिक स्वामी सरस्वती आश्रम में ब्रह्मर्षि परशुराम सेना के द्वारा भगवान परशुराम जयंती मनाया गया।उपस्थित लोगों ने सबसे पहले स्वामी सहजानंद आश्रम पहुंचकर स्वामी जी की समाधि स्थलपर माल्यार्पण किया और उनका आशीर्वाद लिया। उसके बाद भगवान परशुराम के फ़ोटो पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा अर्पित करते हुए पूजा पाठ किया। वही उपस्थित लोगों ने कहा की हमलोग भाग्यशाली हैं कि स्वामी जी के कर्म स्थल से भगवान परशुराम के जयंती पर माल्यार्पण करने का शौभाग्य प्राप्त हुआ।कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण किया गया। मौक़े पर ब्रह्मर्षि परशुराम सेना के संरक्षक विकास ब्रह्मर्षि, समाज सेवी कुश कुमार ,रजनीश तिवारी, गोपाल जी,चितरंजन सिंह, गुड्डू कुमार सिंह,मनीष कुमार,लव कुमार,अमोद सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

About Post Author

You may have missed