PATNA : दुर्गा पूजा के दौरान वर्चश्व को लेकर हुई गोलीबारी, दो जख्मी

पालीगंज। शुक्रवार की रात पटना के पालीगंज स्थानीय बाजार स्थित चंडोस मोड़ पर वर्चश्व को लेकर दो गुटों के बीच चार राउंड गोलीबारी की गई। इस दौरान गोली लगने से दो लोग मामूली रूप से जख्मी हो गया।
जानकारी के अनुसार, दुर्गापूजा को लेकर पालीगंज स्थित चंडोस मोड़ पर स्थित शिव मंदिर परिसर में मां दुर्गा की प्रतिमा भब्य पूजा पंडाल में स्थापित किया गया था। जहां बीते शुक्रवार की रात भारी संख्या में दर्शन के लिए भीड़ जुटी थी। उसी दौरान अचानक भीड़ में गोलीबारी होने लगी। गोलीबारी की आवाज सुनकर भगदड़ मच गया। उसी दौरान सड़क किनारे अपने दुकान के पास समान बेंच रहे दुकानदार पिंकू कुमार तथा उसके पुत्र चीकू कुमार को गोली लग गई। जिससे दोनों पिता व पुत्र मामूली रूप से जख्मी हो गया। वही गोली चलने की सूचना पाकर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे पालीगंज डीएसपी अवधेश दीक्षित व पालीगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने हालात पर काबू पाया। मौके से पुलिस ने कारतूस के खोखे भी बरामद किया है।


इस सम्बंध में लोगो का कहना है कि घटना को अंजाम अपराधियो ने बर्चश्व को लेकर दिया है। वही पूर्व में ही पुलिस को बताई गई थी कि यहां काफी भीड़ होती है तथा इस चंडोस मोड़ स्थित शिव मंदिर शराबियो, गंजेडीयो व लफंगों का अड्डा है। इसके साथ ही यहां चरस अफीम, हथियार के साथ नकली नोट का कारोबार होता है। लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस इस पर कोई ध्यान नही दिया। वही गोलीबारी की घटना की पुष्टि करते हुए पालीगंज डीएसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ज्ञात हो कि दुर्गा पूजा के नवमी के दिन भी पालीगंज स्थित चंडोस मोड़ व निरखपुर गांव के पास पूजा पंडाल के समीप लफंगों द्वारा लड़कियों के साथ छेड़छाड़ किये जाने पर जमकर मारपीट हुई थी। इसके बावजूद भी पालीगंज पुलिस कोई ठोस कदम नही उठाई। जिसका परिणाम यह हुआ कि पुनः दशमी की रात गोलीबारी हो गयी। अब शिव मंदिर परिसर में चरस अफीम, गांजे, शराब, हथियार व नकली नोट की कारोबार को समाप्त करना पालीगंज पुलिस के लिए एक चुनौती बन चुकी है। यदि इन कारोबार पर अंकुश नही लगी तो पालीगंज की स्थिति बाद से बदतर हो जाएगी।

About Post Author