भारत के सबसे लम्बे केबल आधारित पुल कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल 2023 तक होगा तैयार, बिहार से नेपाल जाना होगा आसान

बिहार। बिहार बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण परियोजना कच्ची दरगाह से बिदुपुर सिक्स लेन पुल के निर्माण को 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि जहां एक और इस पुल के निर्माण होने के बाद बिहार से नेपाल की दूरी कम होने से नेपाल जाना आसान हो जाएगा वही के निर्माण होने के बाद कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल भारत का सबसे लंबा केबल आधारित पुल भी बन जाएगा। जानकारी के अनुसार बुधवार को बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इस परियोजना के कार्य स्थल पर जाकर निर्माणाधीन पुल के निर्माण का निरीक्षण किया। इसके साथ-साथ उन्होंने अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं।

बता दें कि बिहार के गंगा नदी पर बन रहे इस सिक्स लेन पुल की लंबाई 19.6 किलोमीटर होगी। यह एलिवेटेड सड़क के रूप में कार्य करेगा जो कि nh30 को गंगा नदी जोड़ेगी। बताया जाता है कि इस 19.6 किलोमीटर में पुल की लंबाई 9.76 किलोमीटर होगी जबकि अन्य लंबाई सिक्स लेन सड़क की होने वाली है। इस पुल के निर्माण की लागत 4998.40 करोड़ बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार इस परियोजना का डिजाइन एक कोरियन कंपनी ने तैयार किया है। यह पुल सामान्य से 10 मीटर हाई फ्लड लेबल से ऊंचा होगा जो कि एक केबल आधारित पुल होने वाला है। जहां एक और इस परियोजना की आधारशिला 16 जनवरी 2017 को रखी गई थी वहीं अब इसे जून 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

जानकारी के अनुसार इस पुल के निर्माण हो जाने के बाद जहां एक और राजधानी पटना के गांधी सेतु पुल का दबाव कम होगा वही उत्तर बिहार को दक्षिण बिहार से जोड़ने में अभी एक नया आयाम सामने निकल कर आएगा। बता दें कि यह पुल राजधानी पटना के एनएच 30 को बिदुपुर से जोड़ने का काम करेगा। इसके साथ-साथ इस पुल के निर्माण के बाद बिहार से नेपाल की सड़क दूरी भी कम हो जाएगी जिसके बाद बिहार से नेपाल परिवहन पहले की तुलना में सुलभ हो जाएगा।

About Post Author